आजकल परिवर्तन लहर है। आमचुनाव के कारण सब ओर ऊर्जा से भरपूर एवं उत्साह से लबरेज़ भारतीय मतदान करने को न केवल उत्सुक हैं बल्कि ओरों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। परिवर्तन सोच का है और परिवर्तन अपनी ताक़त के अहसास का है। पहली बार लगने लगा है कि भावनाओं का तिलस्म लिए जो बाज़ीगर आता था और वोट झटक कर ५ साल के लिए नदारद हो जाता था; वो अब कहीं नहीं है। कदाचित ये तिलस्म काम में नहीं आयेगा। आज समय है कि खुद जागरूक रहकर दूसरों को जागरूक करने का ताकि जो भी सरकार बने वो हमारे प्रति उत्तरदायी हो। वो अपनी पार्टी का एजेंडा लागू करे पर प्रजा का हिट पहले करे। लोक सेवक की तरह काम करे। आप सभी उत्तरदायी सरकार चुनेंगे ऐसी आशा है।
Posts
O Ri Chiraiya Full Song | Satyamev Jayate | Aamir Khan
- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
यहाँ कुछ महान विचारकों के विचार प्रस्तुत कर रहा हूँ- जीवन की विडम्बना यह नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचे, बल्कि यह है कि पहुँचने के लिए आपके पास कोई लक्ष्य ही नहीं था। इसीलिये अपने जीवन को व्यर्थ न गंवाते हुए लक्ष्य को तय करें! -बेंजामिन मेस, सामाजिक कार्यकर्ता एक सफल व्यक्ति बनाने की कोशिश मत करो, बल्कि अपने द्वारा तय किये गए मूल्यों पर चलने वाले व्यक्ति बनो। सफलता क़दम चूमेगी। -अलबर्ट आइन्स्टीन, वैज्ञानिक साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं। यही वजह है कि भगवान् ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं। -अब्राहिम लिंकन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति