ये हमारे हुक्मरान!

जब शक्ति प्राप्त करने की बात होती है तो लोग मूँछों पर ताव देते हुए, बल का प्रदर्शन करते हैं| दोनों हाथ जोड़कर नम्रता और विनय की मूर्ति बनते हैं| सुनहरे भविष्य के सपने दिखाते हैं| जीत के जश्न को पटाखे फोड़कर प्रकट करते हैं| कानून-नियम की तमाम बातें करते हैं| विरोधियों के काले कारनामों की सूची बनाते हैं| उनके अराजक साम्राज्य की तस्वीर बड़े करीने से गढ़ते हैं|
                                        जब सत्ता के गलियारे में वे पहुँच जाते हैं तो वे तमाम उन बातों को, जो वे अब तक करते रहे; जैसा कि ऊपर वर्णन किया गया है, पूरी तरह भूल जाते हैं| वो मूँछों का ताव और वो ढोल-धमाकों के शोर में नाचना; सब स्मृति से उड़न-छू हो जाता है|
                                        ये हमारे हुक्मरानों के लोकप्रिय लक्षण हैं| और संसार का सबसे बड़ा आश्चर्य है कि फिर भी सब वैसा ही चल रहा है; सफलतापूर्वक! सिंहासन पर बैठकर एक ग्वाले को भी विक्रमादित्य की न्यायिकशक्ति मिल गई थी; पर यहाँ सब कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी भूल जाते हैं| एक बार यदि वे सिंहासन पर चढ़ गए तो उन्हें उतारना मुश्किल है| आपके पास कोई विकल्प ही नहीं सिवाय तमाशा देखने के|
                                     ऐसा क्यों कि आप केवल मंत्री बनकर ही देश की सेवा कर सकते हैं| ऐसा किस शास्त्र में लिखा है? आप सुविधाभोगी होकर भी प्रजा की टोह लेने में असमर्थ हैं! लालबत्ती की जितनी चाह आपको होती है; पर उसकी गरिमा बनाए रखने की ज़रा भी फिक्र नहीं! ऐसा क्यों? आप लाखों में इतने खुशनसीब कि आपको जनता की सेवा के लिए अन्यतम अधिकार मिले| पर, आपमें उनको जनता के हित प्रयोग करने की ज़रा भी हिम्मत नहीं| ऐसा क्यों?
जवाब की प्रतीक्षा में एक लोकसेवक- गणपत स्वरुप पाठक

Comments

padmja sharma said…
'ये हमारे हुक्मरान ', में आपका आक्रोश वाजिब है .सुलगते सवाल हैं .पर जवाब मुश्किल हैं .हमारे पास 'इसको ' या 'उसको ' चुनने के अलावा कोई चारा नहीं हैं .सब हुक्मरान एक स्तर के बाद एक जैसे ही हो जाते हैं .जो थोड़े बहुत ठीक होते हैं उन्हें हम(लोग ) जिताते नहीं हैं .

Popular posts from this blog

आगरा बाज़ार, एक ऐसा नाटक कि बस बार-बार देखो!

वाका-वाका!