Posts

Showing posts from 2010

Gmail - Fw: Inspiration Warren BUFFET(Must read) - prajswarup@gmail.com

https://mail.google.com/mail/?hl=en&shva=1#inbox/12b9091c5a537941

विचार-मीमांसा!!

Image
विचार-मीमांसा के लिए पाउलो कोएल्हो का यह कथन बड़ा उपयुक्त है- ज़िंदगी बहुत छोटी है| हमारे पास इतना वक़्त नहीं है कि हम ज़रूरी शब्दों को अनकहा ही छोड़ दें| यह कथन मुझे दैनिक भास्कर के उस स्तम्भ में मिला, जहाँ कि हर रोज़ महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की महत्त्वपूर्ण अभिव्यक्तियाँ प्रकाशित होतीं हैं| ये लेखक अल्केमिस्ट नामक प्रसिद्ध उपन्यास के लिए जाने जाते हैं| यह उपन्यास बहुत ही रोचक है, साथ ही जीवन के दिलचस्प रहस्यों को उजागर करता है| ये रहस्य ऐसे हैं, जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं और जीवन में अमल करने की शुरुआत कर सकते हैं| दिलचस्प परन्तु उतने ही महत्त्व के रहस्य इस प्रकार हैं-

FAMILY TREE KURU DYNASTY

FAMILY TREE KURU DYNASTY

आगरा बाज़ार, एक ऐसा नाटक कि बस बार-बार देखो!

    आगरा बाज़ार, एक ऐसा नाटक कि बस बार-बार देखो! उसकी बुनावट ऐसी है कि नाटक शुरू होने के बाद, कब वह ख़त्म हो जाता है, पता ही नहीं लगता|  नज़ीर अक़बराबादी  की एक-एक नज़्म, ग़ज़ल  इंसानियत से ऐसी चस्पा हैं कि  बस दर्शक, बरबस ही इंसान बन जाता है; भले ही ढाई घंटे के लिए ही क्यों न बना हो!     इस नाटक के दो मुख्य पात्र हैं| और ताज़्ज़ुब की बात है कि वे दोनों ही नाटक में रहते हुए भी, पूरी तरह से अनुपस्थित रहते हैं| एक आम जनता की रूह और आवाज़- शायर नज़ीर अक़बराबादी और दूसरे इस नाटक के जुलाहे- पद्म विभूषण स्वर्गीय हबीब तनवीर|     इस नाटक का एक दृश्य बड़ा ही लुभावना है जबकि किताब वाले के यहाँ एक नौजवान लड़का [पुरुषोत्तम भट्ट] नज़ीर की एक ग़ज़ल सुनाता है और वो अनजाने ही दाद देते रहते हैं| आख़िर में, मक़ता पर उन्हें शायर का पता पड़ता है कि ये तो वो ही शायर है जिसकी हम आलोचना करते रहते हैं| बाद में, वो पतंग वाले के यहाँ बुला लिया जाता है| और फिर मज़े से महफ़िल जमती है| यहाँ, सब आमजन इस लड़के से नज़ीर की शायरी सुनते हैं| पेश-ए-खिदमत है- आख़िर तू मेरा नाम तो, लीजो न भले लेकिन| कहना कोई मरता है, तेरा चाहने वाला| जै

Sarfaroshi Ki Tamanna Ab Hamaare Dil Mein Hai

वाका-वाका!

Image
वाका-वाका! यह बड़ा ही सुन्दर और कर्णप्रिय गीत है| सबसे अच्छी बात है कि इसका संगीत एक भारतीय ने रचा है| शकीरा ने बहुत सुन्दर नृत्य किया है| बस आप बार-बार देखो ऐसा लगता है| खासतौर से जब वह हाथ जोड़कर जो नृत्य मुद्रा बनाती है, वह काबिल-इ-तारीफ़ है|

राजनीति

Image

उड़ो हवा में, फ़लक से मुआमला रक्खो!!!

Image
उड़ो हवा में, फ़लक से मुआमला रक्खो| यारो कभी-कभी ज़मीन से भी राफ़्ता रक्खो| वक़्त सबका कहा मान लेगा ख़ुद| ये बहस दोस्तों कल के लिए उठा रक्खो| न जी सकूँगा अगर ख़ुद को मैंने जान लिया| मुझे फ़रेब से बस यूँ ही मुब्तला रक्खो| मकाँ में कुछ भी नहीं सोगबार चुप के सिवा| बुरा नहीं हैं जो दरवाज़े को खुला रक्खो| करोगे क़त्ल तो मैं जी उठूँगा तुम्हीं से| मेरे लिए क़त्ल से बड़ी कोई और सज़ा रक्खो| डसेगी चोट तो किससे लिपट के रोओगे| जले मकान में परछाईयाँ सजा के रक्खो| [मेरी पसंद कि ये ग़ज़ल है जो कि मुझे धवल त्रिवेदी जी से प्राप्त हुई थी|]

ईश्वर तेरी चाह मुझे!

Image
मुझे कुछ नहीं चाहिए देव तेरी माया से बस! प्रेम के मोती की चाह, मुझे तेरे हृदय-सागर में डुबो लिए जाती है| इस जहाँ के लिए तो निकृष्ट हो चला हूँ, जबसे तेरा भोलापन उतर आया है मुझमें पात्र बना हूँ परिहास का, इस पर भी काया  तेरी  करुणा  के जल में, भीग जाना चाहती है!                         डूब जाता हूँ संसार-सागर के अथाह जल में जब विस्मृत हो जाता है तेरा नाम जो सच है                   ठोकरें खाता नियति की, अपनों से ही तब आत्महत्या के बहाने, अनायास ही तेरी याद आ जाती है! जब तक जहाँ  जगता   है, हलचल है, मेरे हृदय में, सजग हैं इन्द्रियाँ अपने रंग में काली नागिन-सी सुप्तावस्था ले संसार, तब अकेली, बेचैन ये आत्मा, कस्तूरी की चाह में भटकती-फिरती है| यों तो चहुँ ओर, तेरी ही प्रतिमूर्तियाँ हैं स्वर्ण-कलश लिए देने तेरा प्रेम, पर न जाने क्यों? प्यास बढ़ जाती है और पाने तेरे सानिध्य  में, एक बूँद स्नेह की! मुझे कुछ नहीं चाहिए देव तेरी माया से बस! प्रेम के मोती की चाह, मुझे तेरे हृदय-सागर में डुबो लिए जाती है -गणपत स्वरुप पाठक

इंसान है तू अगर तो आदमी के लिए लड़!

Image
इंसान है तू अगर तो आदमी के लिए लड़, जब  तक  है जिंदगानी, ज़िंदगी के लिए लड़, माना निगल चुका है अन्धेरा कई सूरज; जुगनू की तरह यार! रौशनी के लिए लड़| [किसी कवि की अभिव्यक्ति] नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें! -गणपत स्वरुप पाठक